Ind A vs SL A Live Update: श्रीलंका में खेली जा रही त्रिकोणीय एकदिवसीय सीरीज में आज भारत और मेजबान टीम आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में श्रीलंकाई ए (Srilanka A) की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जीत के इरादे से उतरी भारतीय बल्लेबाजी मेजबान गेंदबाजों के सामने चरमरा गई। धुरंधर ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavansi) और प्रभसिमरन सिंह (Prabsimran Singh) टीम को ठोस शुरुआत नहीं दिला सके। दोनों बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए।
हालांकि, वैभव ने अपनी क्षमता के अनुरुप तेज शुरुआत देने की कोशिश की और 13 गेंदों में (21) रन ठोक दिए लेकिन, तीन चौके और एक छक्के से सजी यह पारी जल्द ही समाप्त हो गई। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह (Prabsimran Singh) की पारी ने (11) रनों के स्कोर पर दम तोड़ दिया। नंबर तीन पर खेलने उतरे भरोसेमंद खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) ने एक छोर संभाला लेकिन वह टीम को संकट से नहीं उबार नहीं सके।
गायकवाड (37) रनों का योगदान देकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, तिलक वर्मा (Tilak Verma) और गायकवाड ने तीसरे विकेट (52) रनों की साझेदारी की लेकिन वह टीम को संभालने में नाकाम रहें। तीसरे बल्लेबाज के रूप में कप्तान तिलक वर्मा (23) रनों पर आउट हुए। चौथे विकेट के रूप में गायकवाड पवेलियन लौटे। शुरुआती मुकाबलों में बेहद निराशजनक प्रदर्शन करने वाले मध्यक्रम के खिलाड़ी आयुष बदोनी (Ayush Badoni) का प्रदर्शन इस मैच में भी बेहद फीका रहा। वह 35 गेंदों का सामना करने के बाद (15) रनों पर आउट हो गए। बदोनी ने अपनी इस पारी में कोई बाउंड्री नहीं लगाई।
छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए युवा बल्लेबाज निशांत सिंधु (Nishant Sindhu) ने एक बार फिर से निराश किया और (6) रनों के निजी योग पर अपना विकेट गंवा बैठे। सिंधु के लिए आईपीएल (IPL) का सीजन भी कोई खास नहीं रहा था। इस त्रिकोणीय सीरीज में दोनों शुरुआती मुकाबलों में उनके बल्ले से कोई बड़ा स्कोर नहीं निकला। इस मैच में सिंधु से महत्वपूर्ण पारी की उम्मीद की जा रही थी लेकिन वह इस पर खरा नहीं उतरे।
Read Also: ODI WC 2027: कब से कब तक खेला जाएगा वनडे विश्वकप, 14 टीमें लेंगी भाग, तारीखों का हो गया खुलासा
शेड्गे और निगम क्रीज पर मौजूद
बता दें कि, अब तक इस मुकाबले में 37.5 ओवर का खेल हो चुका है और भारतीय पारी 177 रनों के योग पर 7 विकेट गंवा चुकी हैं। भारतीय पारी ऑलआउट के कगार पर खड़ी है। इस समय भारतीय बल्लेबाज सूर्यांश शेड्गे (32) और विपराज निगम (11) ने जिम्मेदारी संभाल रखी है। दोनों बल्लेबाज टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों बल्लेबाज बेहद जिम्मेदारी के साथ पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन...
इंडिया ए प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (WK), वैभव सूर्यवंशी, रुतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (C), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विप्रज निगम, यश ठाकुर।
श्रीलंका ए प्लेइंग इलेवन: निरोशन डिकवेला (WK, अविष्का फर्नांडो, विशेन हलंबगे, सदीरा समरविक्रमा, अहान विक्रमसिंघे, सहान अराचिगे (C), वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, कुगथास मथुलन, चमिका करुणारत्ने, मोहम्मद शिराज।
