दिल्ली-NCR से लेकर बिहार तक झमाझम बारिश, 15 राज्यों के लिए IMD का अलर्ट जारी, यह रहा मौसम का पूरा अपडेट

weather_update_ohFTsaJDk.jpg

Weather Monsoon Update: देशभर के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। दिल्ली-एनसीआर में मानसून सुस्ती के बाद अब रफ्तार पकड़ रहे हैं। बुधवार सुबह से गुरुग्राम, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में आगामी दो दिनों के लिए हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड समेत 15 राज्यों में आगामी दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11 से 13 जुलाई तक मानसूनी बारिश होती रहेगी। कानपुर, लखनऊ समेत अवध रीजन में और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर समेत 13 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट है।

दिल्ली-एनसीआर में जलभराव

गुरुग्राम में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में दो-दो फीट तक पानी भर गया। दिल्ली-जयपुर एनएच-48 का एक हिस्सा धंस गया, जिससे करीब 10 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। एक स्कूल बस भी सर्विस लेन के नाले में फंस गई। हालात को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने निजी कंपनियों से अगले कुछ दिनों तक कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने की अपील की है। वहीं दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में अगले तीन दिनों तक हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

Read Also: हमीरपुर में बड़ा हादसा: तेज आंधी-तूफान से गिरा पुल का हिस्सा, 6 लोगों की दबने से मौत, रेस्क्यू जारी

सूरत में अब तक 18 इंच बारिश

गुजरात के सूरत में लगातार हुई बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिर्फ 36 घंटे में करीब 18 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। कई सड़कों पर पानी भर गया और कुछ जगहों पर कारें तक बहती दिखाई दीं। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से करीब 2,100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। सूरत और नवसारी में स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी बंद कर दिए गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और प्रशासन की सलाह का पालन करें।

Read Also: Ayodhya Mandir Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक पर अटकी निगाहें, एजेंडा से एक्शन तक आखिर क्या-क्या होगा ?

Read Also: Ahmedabad Serial Blast Case में 38 आंतकियों की सजा बरकार, 56 मौतें 200 से ज्यादा घायल...18 साल पहले का वह दर्द