Khalistani Terror Alert: देश की राष्ट्रीय राजधानी और देवभूमि उत्तराखंड में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। यह अलर्ट खालिस्तानी आतंकी हमले को लेकर किया गया है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, एक कथित धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि आगामी दिनों में खालिस्तानी समर्थक आतंकी गतिविधियों से देश के कुछ प्रमुख स्थानों को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, ईमेल में किए गए दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई और जांच एजेंसियां इसकी सत्यता की जांच कर रहे हैं। एतियात के तौर पर संवेदनशील इलाकों पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।
बताया जा रहा है कि, कथित दमकी भरे ईमेल में कई संवेदनशील स्थानों का जिक्र किया गया है। इनमें प्रमुख मंदिर, सरकारी कार्यालय, रेलवे स्टेशन, पुलिस प्रतिष्ठान और कुछ राजनीतिक नेताओं का भी उल्लेख बताया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ईमेल वास्तविक खतरे से जुड़ा है या महज अफवाह फैलाने की कोशिश की गई। बहरहाल, सुरक्षा एजेंसिया किसी प्रकार की कोई हिलाहवाली नहीं बरत रही है।
अलर्ट जारी होने के बाद उत्तराखंड, दिल्ली पुलिस और केन्द्रीय एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। संवेदनशील इलाकों की लगातार समीक्षा की जा रही है और प्रमुख धार्मिक स्थलों, सरकारी भवनों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। कई स्थानों पर चेकिंग अभियान भी तेज कर दिए गए हैं। राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।
ईमेल की हो रही जांच
स्थानीय प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या व्यक्ति दिखने के बाद इसकी जानकारी अपनी नजदीकी पुलिस स्टेशन में दें। इसके अलावा सोशल मीडिया पर अफवाहों और अपुष्ट खबरों को फैलाने से मना किया जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि हर गतिविधि पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। इसके अलावा जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरा ईमेल किसने और क्यों भेजा है। ईमेल भेजने के पीछे का मकसद क्या है।
