Hardik Pandya: भारत के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के करियर पर इस समय संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस समय पांड्या भारत की तीनों प्रारुप की टीमों में शामिल नहीं हैं। वह अफगानिस्तान (Ind vs Afg) के साथ होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो गए। लंबे समय से वह टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं, इसके अलावा आयरलैंड (Ind vs Ire) और इंग्लैंड (Ind vs Eng) के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में उनको चुना नहीं गया। ऐसे में हार्दिक की कब वापसी होगी और कब टीम में शामिल होंगे, इसको लेकर कुछ पक्के तौर पर कहा नहीं जा सकता।
उल्लेखनीय है कि, हार्दिक को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज में शामिल किया गया था लेकिन, शर्त यह रखी गई थी कि वह पूरी तरह से फिटनेस को साबित करेंगे। फिटनेस टेस्ट के लिए वह सीओई (COE) पहुंचे और कुछ ही दिनों में वह फिट भी हो गए लेकिन, अगले दिन अचानक से खबर आई कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की पुरानी चोट फिर से उभर आई है, इसलिए वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो गए। हालांकि, अभी तक इसको लेकर बीसीसीआई (BCCI) ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
2025 में खेला था आखिरी एकदिवसीय
गौरतलब है कि, हार्दिक पांड्या ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू साल 2016 में किया था। इसके एक साल बाद उन्हें टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिल गया। हार्दिक इसके बाद जल्दी ही अपना आखिरी टेस्ट साल 2018 में खेल लिए हालांकि, इसके बाद हार्दिक को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली। इस दौरान 11 टेस्ट मैचों में उन्होंने 532 रन बनाए। इसमें एक शतक और चार फिफ्टी शामिल है। वनडे मुकाबले की बात की जाए तो हार्दिक ने अपना आखिरी मुकाबला 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेला था।
Read Also: Delhi: पेट्रोल-डीजल की खरीद पर लिमिट तय, जानिए कितना खरीद सकते हैं तेल, सरकार ने जारी कर दी गाइडलाइन
टी-20 सीरीज से भी हुए बाहर
हरफनमौला हार्दिक पांड्या के लिए टी-20 उनका पसंदीदा खेल रहा है। सबसे पहले उन्होंने टी-20 में डेब्यू किया था। आखिरी बार इस प्रारुप में वह टी-20 विश्वकप के फाइनल में न्यूजीलैंड के साथ खेलते हुए दिखाई दिए। इसके बाद इसी साल उन्होंने आईपीएल में खराब प्रदर्शन किया। हार्दिक के प्रदर्शन को लेकर वह लगातार फैंस के निशाने पर रहें। आईपीएल के समाप्त होने के बाद अब भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ टी-20 सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज के लिए भी चयनकर्ताओं ने हार्दिक को टीम में नहीं चुना है। ऐसे में वह अब टी-20 टीम का हिस्सा नहीं है। लेकिन, यह देखना दिलचस्प होगा कि वह कब तक फिट होंगे और कब तक टीम में वापसी करेंगे।
Read Also: Health: मानसून में ऐसे रखें सेहत का ख्याल, नहीं तो पड़ेंगे बार-बार बीमार, खानपान से लेकर सावधानियां
