Ind vs Eng 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज जारी है। सीरीज के दो मुकाबले हो चुके हैं और तीसरा मुकाबला खेला जाने वाला है। अब तक दोनों मुकाबलों में भारत को एक जीत भी हासिल नहीं हुई। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था और दूसरे में भारत को 4 विकेट से हार मिली थी। तीसरा मैच कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा इसको लेकर आप पूरी जानकारी नोट कर लीजिए।
भारत बनाम इंग्लैंड का तीसरा मैच मंगलवार 7 जुलाई को खेला जाएगा। यह मुकाबला टेंट ब्रिज में होगा। इसको लेकर दोनों टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी है क्योंकि इस महत्वपूर्ण मुकाबले को जीतकर इंग्लैंड श्रंखला में 2-0 की अजेय बढ़त लेना चाहेगा तो वहीं भारत इसे जीतकर सीरीज को एक-एक की बराबरी पर लाना चाहेगा। गौरतलब, है कि भारत को अभी कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार है।
यह मुकाबला पहले मुकाबले की तरह रात 10 बजे खेला जाएगा। पहला मैच इसी समय खेला गया था और दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से शुरू हुआ था। अब बारी रात को होने वाले मुकाबले की है। भारत इसे जीतकर हर हाल में सीरीज में बने रहने की कोशिश करेगा। इसके साथ ही कप्तान अय्यर की कप्तानी में जीत का इंतजार भी समाप्त हो जाएगा।
भारत पर सीरीज हार का खतरा
गौरतलब है कि, भारतीय टीम कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अब तक चार मुकाबले में खेल चुकी है जिसमें तीन मुकाबलों में हार और एक मैच बारिश के कारण बिना नतीजा समाप्त हुआ है। आयरलैंड से सीरीज हार के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ भारत पर सीरीज हार के बादल मंडराने लगे हैं। सीरीज के बचे हुए तीनों मैचों को जीतकर भारत सीरीज जीतेगा हालांकि, यह काफी चुनौतीपूर्ण लग रहा है।
इस समय भारत अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव के दौर से भी गुजर रहा है। करीब-करीब हर मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखा जा रहा है। दूसरे मुकाबले में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू हुआ था लेकिन वह जल्दी आउट होकर चलते बने। अब देखने वाली बात होगी कि तीसरे मुकाबले में वैभव को खिलाया जाता है या नहीं।
