Cricket: इंग्लैंड दौरे से बाहर हुआ धाकड़ आलराउंडर हार्दिक पांड्या, विराट कोहली को लेकर आया बड़ा अपडेट

hardik_pandya_GUN8fBgeG.jpg
Virat Kohli And Hardik Pandya

India England Tour Hardik Kohli: भारतीय टीम को इंग्लैंड के साथ होने वाली आगामी सीरीज से पहले तगड़ा झटका लगा है। स्टार हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस दौरे से बाहर हो गए। हार्दिक फिटनेस मानकों पर खरा नहीं उतर पाए हैं, इसी वजह से वह इस सीरीज से बाहर हो गए। इसके अलावा टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) की फिटनेस को लेकर अच्छी खबर सामने आई और टीम में उनकी वापसी की उम्मीदें बढ़ गई।

इंग्लैंड के साथ होने वाली वनडे सीरीज के लिए अगले सप्ताह टीम का ऐलान होने वाला है। इस सीरीज में विराट कोहली की वापसी पुख्ता नजर आ रही है। हार्दिक पांड्या की बात की जाए तो वह एकदिवसीय क्रिकेट में पूरी तरह फिट नहीं है क्योंकि वह गेंदबाजी का पूरा वर्कलोड नहीं संभाल पा रहे हैं जिसको लेकर सलेक्टर्स ने दौरे से उसका नाम हटा दिया है।

हार्दिक पांड्या बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे थे। आईपीएल (IPL) 2026 के दौरान मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से खेलते हुए उन्हें पीठ में ऐंठन की समस्या हुई थी, जिसके बाद वह वापसी की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान 10 ओवर का पूरा स्पेल भी डाला था, जिससे उनकी वापसी की उम्मीद जगी थी। लेकिन रिहैब के दौरान उन्हें एक और चोट ने झटका दे दिया।

Read Also: Ind vs Afg 2026: वनडे में एक और कीर्तिमान रचेंगे रोहित शर्मा, गांगुली और द्रविड़ को छोड़ देंगे पीछे, कैलिस से भी निकल जाएंगे आगे 

विराट कोहली का कब होगा टेस्ट ?

हार्दिक पांड्या के बाद विराट कोहली को लेकर सकारात्मकर खबर सामने आई है। कोहली की रिकवरी अच्छी बताई जा रही है। 22 जून को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दोबारा फिटनेस आकलन के लिए पहुंचेंगे। वह अपनी चोट से अच्छी तरह से उबर रहे हैं, शुरुआती रिहैब प्रोग्राम सफल रहा है और उनकी दोबारा जांच के बाद वापसी की योजना तैयार की जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह इंग्लैंड के साथ होने वाली सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। विराट को आईपीएल फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसके चलते उन्हें अफगानिस्तान के साथ खेली जा रही एकदिवसीय टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। 

Read Also: ODI WC 2027: वनडे विश्वकप में खेलेंगे रोहित-विरोट, BCCI सचिव ने दिया बड़ा बयान

Read Also: Cricket: उम्र 41 साल और स्ट्राइक रेट 200 के पार, इस खिलाड़ी ने चौथा शतक ठोक रच दिया इतिहास, रिकॉर्ड देख शरमा जाएंगे युवा खिलाड़ी