Weather Forecast Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। आज शाम तक लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई खास गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। शनिवार दोपहर बाद या शाम को मौसम में बदलाव जरुर देखने को मिलेगा। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन अगले 24 अंटों में अधितकम तापमान में कोई गिरावट नहीं होगी बल्कि 2 डिग्री तापमान बढ़ सकता है। इस समय राजधानी में 37 से 39 डिग्री तापमान है और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस है। ज्यादातर इलाकों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है।
आईएमडी का कहना है कि, दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा समेत पूरे एनसीआर में 21 जून तक प्री-मानसून की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी-विक्षोभ के कारण हो रहा है। 50 से 60 किमी रफ्तार से हवाएं चलेंगी। राजधानी में तापमान में कोई गिरावट देखने को नहीं मिलेंगी। रविवार को मौसम बिगड़ सकता है लेकिन सोमवार को दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है।
Read Also: Health: बदलते मौसम में आप नहीं पड़ेंगे बीमार, बस फ्रिज में नहीं करनी चाहिए ये चीज स्टोर
नोएडा और गाजियाबाद का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि रात का तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। रविवार तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम बिगड़ने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस समय दिल्ली और आसपास के इलाकों में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है।
