UP Vidhansabha Chunav: उत्तर प्रदेश बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी तैयारियां तेज कर दी है। शनिवार को प्रदेश संगठन में फेरबदल किया गया। चुनावी अभियान, संगठनात्मक गतिविधियों और भावी कार्यक्रमों को लेकर गति देने के लिए क्षेत्रीय और मोर्चा प्रभारियों की लिस्ट जारी की गई। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कई बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर इसे काफी अहम माना जा रहा है। सीनियर नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों में भूमिका दी गई। जिसमें प्रदेश मंत्री, प्रदेश महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारियां शामिल हैं।
क्षेत्र प्रभारियों के नाम...
रामप्रताप सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री, पश्चिम
गीता शाक्य, प्रदेश महामंत्री, ब्रज
शंकर लोधी, प्रदेश महामंत्री, कानपुर
दिलीप पटेल, प्रदेश महामंत्री, अवध
रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, काशी
अभिजात मिश्रा, प्रदेश महामंत्री, गोरखपुर
मोर्चा प्रभारी...
राजेंश चौधरी, प्रदेश महामंत्री, युवा मोर्चा
संजय राय, प्रदेश महामंत्री, पिछड़ा मोर्चा
डॉ.धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा
कामेश्वर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा
डॉ. प्रियंका रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा
देवेश कोरी, प्रदेश उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा
शंकर गिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष
संगठनात्मक समन्वय को मजबूती...
इसके अलावा यतेंद्र शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। ब्रज बहादुर को प्रदेश उपाध्यक्ष, विस्तारक योजना, अर्चना मिश्रा को मन की बात कार्यक्रम के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष और राहुल वाल्मीकि को मन की बात के लिए प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर
इन नियुक्तियों की घोषणा होते ही प्रदेशभर में बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बीजेपी में हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय की जाती है। पार्टी का बड़े से बड़ा नेता भी कार्यकर्ता बनकर काम करता है। संगठन की मजबूती पार्टी की मजबूती है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि आगामी संगठनात्मक लक्ष्यों, अभियानों और जनसंपर्क कार्यक्रमों को संचालित करने में यह नई टीम मील का पत्थर साबित होगी।
Read Also: नीट पेपर लीक मामला: जांच एजेंसी ने 20,000 पन्नों की चार्जशीट की दाखिल, कोर्ट में CBI की दलीलें
