Thailand Firing: नौवीं के छात्र ने स्कूल पर बरसाई अंधाधुंध गोलियां, अब तक सात लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख

thailand_AP5ff7iFT.jpg

Thailand School Firing: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी मौके पर मारा गया। इस दर्दनाक घटना में 20 से 30 लोग घायल हुए हैं। यह घटना शुक्रवार को हुई, जब एक छात्र ने स्कूल में ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। बैंकॉक के उत्तर में नोंथबुरी प्रांत के बंग क्रुई जिले में व्यस्त हाईवे पर स्थित देबसिरिन नोंथबुरी स्कूल में फायरिंग हुई, जहां करीब तीन हजार छात्र पढ़ते हैं।

इस घटना पर थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। मुझे पीड़ितों के साथ-साथ इस बात का भी अफसोस है कि हमारे देश में ऐसी घटना कैसे हो सकती है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, छात्र ने स्कूल पहुंचने से पहले अपने घर पर 9 एमएम पिस्टल से दादा और दादी दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह उसी हथियार के साथ स्कूल पहुंचा और अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावर नौवीं कक्षा का छात्र था और उसकी उम्र करीब 14 वर्ष थी। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और पूरे स्कूल परिसर को खाली कराकर स्थिति पर काबू पाया गया। जांच में सामने आया है कि जिस पिस्टल से हमला किया गया, वह छात्र के दादा की थी और दादा पेशे से शिक्षक रह चुके थे।

Read Also: Venezuela Earthquake Live: भीषण भूकंप ने मचाया मौत का तांडव, 10 हजार से एक लाख लोगों के मरने की आशंका, इमरजेंसी घोषित

घटना की जांच में जुटी पुलिस

इस घटना के संबंध में 18 साल के एक छात्र का बयान भी सामने आया है जिसमें उसने बताया कि शुरू में उसे गोली चलने की आवाज पटाखे जैसी लगी। शुरू में मुझे नहीं लगा कि यह बंदूक की आवाज़ है। कई बार गोली चली बैंग-बैंग-बैंग। फिर सन्नाटा छा गया। फिर दोबारा गोली चलने लगी। फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्र ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

Read Also: Thailand Pub Fire Live Update: बैंकॉक में जश्न के बीच आग का तांडव, अब तक 27 लोगों की मौत, 60 गंभीर, मौके पर पहुंचे प्रधानमंत्री

Read Also: इंडोनेशिया में प्रधानमंत्री मोदी सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित, दोनों देशों के बीच हुए कई अहम समझौते