विवादित फिल्म काला हिरण: "द बैटल फॉर लेगेसी", को लेकर सलमान खान पहुंचे दिल्ली HC, अब बढ़ रही कानूनी हलचल

kala_hiran_MhGrrTMuz.jpg

निक्की त्यागी/ नई दिल्ली

Kala Hiran Movie Controversy: बॉलीवुड मूवी 'काला हिरण' का टीजर लॉन्च हो गया और पहला लुक सामने आते ही विवाद खड़ा हो गया। इस फिल्म में सलमान खान का रोल काशिफ इकबाल खान निभा रहे हैं। अब फिल्म के विवाद को लेकर अभिनेता सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है और कहा कि यह फिल्म साल 1998 में हुए काला हिरण विवाद को लेकर बनाई गई, जो मुझसे संबंधित हैं। यह मेरे व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन है।

काला हिरण फिल्म सलमान खान के बहुचर्चित केस ब्लैकबक से जुड़ी है और इसके खिलाफ सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अभिनेता ने याचिका दायर कर फिल्म पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। अभिनेता का कहना है कि इस फिल्म में मेकर्स ने उनके पब्लिसिटी राइट्स और पर्सनैलिटी का खुलेआम उल्लंघन किया है। उन्होंने हाईकोर्ट में गुहार लगाते हुए फिल्म के प्रोड्क्शन से लेकर स्ट्रीमिंग और रीलीज सब पर रोक लगाने की मांग की है।

टीजर देख भड़के सलमान

सलमान ने याचिका में बड़ा दावा किया है कि फिल्म के टीजर पोस्टर पर पब्लिसिटी मैटिरियल में उन्हें साफ तौर पर पहचाना जा सकता है। सलमान खान का मशहूर आईकॉनिक ब्रेसलेट पहने हुए फिल्म के टीजर पोस्टर में जो शख्स दिखाया गया है, वह बिल्कुल सलमान खान जैसा नजर आ रहा हैं, इस बात से सलमान खान काफी नाराज हुए।

सलमान खान के वकीलों ने मेकर्स पर आरोप लगाया कि अप्रैल 2026 में लीगल नोटिस दिया गया था जिसको मेकर्स ने पूरी तरह से इग्नोर कर दिया और लगातार ऐसा करके उनकी छवि को खराब करने में लगे हैं। फिल्म पोस्टर के जरिए सोशल मीडिया पोस्ट में भी सलमान खान के नाम का इस्तेमाल करके फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

Read Also: UP: कानपुर में पेट्रोल पंप का खेल….40 लीटर टंकी में आया 52 लीटर तेल, गाड़ी मालिक के उड़ गए होश

बता दें कि, सीपीसी (CPC) के ऑर्डर 39 नियम 1 और 2 के तहत सलमान ने एक अर्जी दाखिल की हैं और इस अर्जी के माध्यम से फिल्म पर तुरंत कारवाई करते हुए अंतरिम रोक की मांग की है। अभिनेता ने अदालत को बताया कि इस फिल्म को बनाते वक्त मेकर्स ने उनकी कोई अनुमति नहीं ली और यह फिल्म उनके 1998 के केस ब्लैकबक पर बनी है।

पब्लिसिटी के लिए बनाई गई मूवी- सलमान

अदालत में आगे अभिनेता सलमान ने तर्क दिया कि काला हिरण फिल्म से चल रहे ब्लैकबक केस पर भी इसका बुरा असर पड़ा। क्योंकि अभी ब्लैकबक केस कोर्ट में पेंडिंग है और इस तरह की फिल्म से केस के ट्रायल पर भी सर होगा। अर्जी में यह भी आरोप लगे हैं कि मेकर्स सलमान के नाम का गलत इस्तेमाल करके अपनी  फिल्म को फ्री में प्रमोट कर रहे हैं। जिससे उनको मुफ्त पब्लिसिटी मिल सके।

Read Also: Lifestyle: चिलचिलाती गर्मी में इन स्टेकेशन पर जाने का बनाइए प्लान, कूल-कूल एहसास के साथ होगी समय और पैसे की बचत

Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान