CJP Parliament March Update: नीट पेपर लीक मामले और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारी सोमवार सुबह 9 बजे से संसद भवन की ओर कूच रहे हैं, जहां उन्हें रोकने के लिए पुलिस आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज कर रही है। बावजूद इसके प्रदर्शनकारी लगातार संसद भवन की ओर कूच रहे हैं। इस बीच बड़ा अपडेट ये है कि प्रदर्शनकारी विजय चौक तक पहुंच गए और पुलिस रोकने के लिए आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज कर रही है। संसद भवन के सुरक्षाकर्मियों ने सदन का गेट बंद कर दिया है। इसके इतर गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के बीच बैठक चल रही है।
दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जंतर-मंतर, संसद मार्ग, सीपी और शंकर चौक जैसे स्थानों पर थ्री-टियर सुरक्षा ग्रिड बनाया गया है। इसमें दिल्ली पुलिस के जवानों की दो परतें और पैरामिलिट्री फोर्स की एक परत शामिल है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीमें चौबीसों घंटे स्टैंडबाय पर हैं। नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक एडवाइजरी जारी की है।
धारा 163 लागू
उन्होंने लिखा कि, दिल्ली पुलिस साफ तौर पर ये स्पष्ट करती है कि इस तरह के किसी भी विरोध मार्च या जुलूस के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी गई है और न ही कोई अनुमति दी गई है। राजधानी में हम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिबद्ध है और किसी को भी कानून को हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। संसद के मानसून सत्र और प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू कर दी गई। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए कहा गया है।
Read Also: Monsoon Session: सदन के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित, राज्यसभा में गूंजा लाठीचार्ज का मुद्दा
Read Also: Weather Update: राजधानी दिल्ली के बाद एनसीआर में मेहरबान होगा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट
