Health: स्वाद से लेकर पोषक तत्वों का खजाना है जामुन, दिल की बीमारी से लेकर कैंसर तक लड़ने में करता है मदद

jamun_new_JlZxgemW4.jpg

Benefits of Jamun: मीठे स्वाद वाला यह मौसमी फल सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इस फल में विटामिन C, आयरन, फाइबर, पोटैशियम और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। यह हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मददगार होते हैं। यही वजह है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी मौसम के दौरान जामुन को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं और यह आपकी सेहत का लिए वरदान साबित होते हैं। आइए जानते हैं कि जामुन खाने से शरीर को कौन-कौन से बड़े फायदे मिल सकते हैं। आजकल के मौसम में जामुन आसानी से बाजार में उपलब्ध होता है। 

ब्लड शुगर कंट्रोल

जामुन का इस्तेमाल आयुर्वेदिक चिकित्सा में बल्ड शुगर को कंट्रोल करने के लिए किया जाता हैं। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो इसे मधुमेह रोगियों के लिए लाभदायक फल बनाता है। साथ ही जामुन के बीजों में जाम्बोसीन और एंटीमेलिन जैसे यौगिक मौजूद होते हैं। जो कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा में बदलने और ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

मजबूत पाचन तंत्र

जामुन में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो हमारे पाचन में सुधार और उससे संबंधी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। इसलिए जामुन के नियमित और सीमित मात्रा में सेवन करने से कब्ज, अपच, गैस्ट्राइटिस और अल्सर जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को दुरुस्त करने में मदद मिलती है। इसके अलावा जामुन में विटामिन ए और सी मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर को डिटॉक्सीफाई करते हैं जिससे भोजन से मिलने वाले पोषक तत्वों का बेहतर प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है।

कैंसर से लड़ने में मदद

जामुन का सेवन कैंसर के खतरे को कम करता है क्योंकि इसमें कई बायोएक्टिव फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं, जिनमें पॉलीफेनल भी है। इसमें एंथोसाइनिन होता है जो कि कैंसर सेल्स से लड़ने में मदद करता है। कीमोथेरेपी या रेडिएशन सेशन कराने वाले पर्सन को जामुन के जूस के सेवन से काफी फायदा होता है। जामुन में मौजूद एंथोसायनिन, फ्लेवोनोइड्स, एलाजिक एसिड और गैलिक एसिड ऑर्गन्स पर एंटी-कार्सिनोजेनिक प्रभाव डालते हैं।

मजबूत इम्यूनिटी

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादात्तर लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में जामुन आपकी सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है, क्योंकि इसमें विटामिन C के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट शामिल होता है, जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) मजबूत करने में मदद करते है। इसके अलावा मौसमी बीमारियों और संक्रमण से शरीर को बचाने में सहायक होते है।  

blackberry_a466fpUQi.jpg

दिल के लिए वरदान

फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर जामुन हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित बनाए रखती है, जिससे दिल की बीमारियों जैसे- स्ट्रोक, हाई ब्लडप्रेशर के जोखिम को कम करने में मदद करती है। जामुन के नियमित और संतुलित मात्रा में सेवन करने से ह्रदय स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है।

Read Also: Lifestyle: बालों का झड़ना हो जाएगा बंद, आपको मिलेंगे खूबसूरत घने बाल, बस इन तरीकों को अपनाएं

स्किन में फायदेमंद

जामुन को सेहत का खजाना इसलिए भी कहा जाता है, क्योंकि यह न सिर्फ ह्रदय, पाचन और इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है, बल्कि हमारी त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखता है। इसमें शामिल एंटीऑक्सीडेंट हमारी त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। जिससे हमारी त्वचा लंबे समय तक चमकदार बनी रह सकती है।

खून की आपूर्ति

आयरन और विटामिन C से भरपूर जामुन हमारे शरीर में होने वाली खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है। खासकर एनीमिया, पीलिया और मासिक धर्म के समय होने वाली खून की कमी को पूरा करता है, क्योंकि आयरन और विटामिन C यह दोनों तत्व शरीर में हीमोग्लोबिन के निर्माण में मदद करते हैं।

Disclaimer: दी गई उपर्युक्त जानकारी या संपूर्ण जानकारी संग्रह केवल सामान्य उद्देश्य के लिए है। अगर आप इस तरह की किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपको किसी पेशेवर चिकित्सा की सलाह लेनी चाहिए।

Read Also: Daily Yoga: योगा करते समय जान लेनी चाहिए ये जरुरी बातें, वरना शरीर को उठाना पड़ेगा नुकसान

Read Also: Health: बाजार में जामुन दे चुकी है दस्तक, स्वाद में मीठी है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान