West Bengal Protest: पश्चिम-बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद से सियासी उठापटक जारी है। मंगलवार को कोलकाता में धरने पर बैठीं पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ हुंकार भरी हैं। पूर्व सीएम ने निशाना साधते हुए कहा कि, मैं तब तक नहीं मरूंगी, जब तक तुम लोगों को हटाऊंगी नहीं। बंगाल चुनाव में मिली हार के बाद ममता बनर्जी ने सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि या तो हम लड़ेंगे या मरेंगे।
इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी अध्यक्ष मुझे कई बार फोन करके मदद मांगते थे लेकिन, मैंने यह बात कभी मीडिया में नहीं बताई। बीजेपी को छोड़कर सभी राजनीतिक दलों के साथ मेरे अच्छे संबंध है लेकिन, बीजेपी ने जब भी मदद मांगी, मैंने उन्हें मदद की। मैं यहीं हूं और यहीं रहूंगी, जह तक मैं जिंदा हूं, एक बहादुर की तरह लड़ूंगी। कोलकाता के वाई चैनल पर धरना दे रहीं ममता बनर्जी ने टीएमसी की बैठकों से गायब विधायकों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वो हमसे गद्दारी कर रहे हैं। वहीं, अपने भतीजे अभिषेक पर हुए हमले का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि अगर उस दिन पत्थर अभिषेक के सिर पर लग गया होता, तो उसकी मौत भी हो सकती थी।
सीएम शुभेंदु पर निशाना
पूर्व सीएम ने मौजूदा सीएम शुभेंदु पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अभी बीजेपी के पुराने लोगों के पास पावर नहीं है बल्कि दूसरी पार्टी से आए लोगों के पास पावर है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां मनीषियों की प्रतिमाएं हैं, वहां माल्यर्पण करके निकलूंगी। ममता बनर्जी ने कहा पुलिस यहां लोगों को आने नहीं दे रही है। लोगों को यहां आने दे वरना कोलकाता पुलिस मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं विरोध प्रदर्शन जारी रखूंगी।
तख्तापलट के बन रहे हालात
बता दें कि, इस समय टीएमसी के कई सीनियर नेताओं को डर सता रहा है कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के साथ उनका जुड़ाव राजनीतिक करियर बर्बाद कर सकता है। शायद यही वह असली वजह है जो कभी खौफ मानी जाने वाली टीएमसी के पतन को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है। पार्टी में पार्षद से लेकर सांसद तक एक के बाद एक नेता या तो अलविदा कह रहा हैं या फिर आलाकमान के खिलाफ खुलकर विरोध कर रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बागी नेता या तो टीएमसी से अलग होकर नई पार्टी बनाएंगे या सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में टीएमसी में बड़ा तख्तापलट हो सकता है।
Read Also: Cricket: आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी टीम में जगह? BCCI सचिव ने दे दी जानकारी
