Venezuela Earthquake Live: वेनेजुएला में प्रकृति का ऐसा खौफनाक कहर देखने को मिला जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। देश में दो बैक टू बैक बेहद शक्तिशाली भूकंप आए और मौत का ऐसा तांडव मचाया कि पूरी दुनिया की रूह कांप गई। रिक्टर स्केल पर 7.5 और 7.2 तीव्रता वाले भूंकप से बड़ी-बड़ी इमारतें ध्वस्त हो गई, लोग मलबों के नीचे दब गए। चारों ओर रोने, चिखने और चिल्लाने की आवाजें गूंज रही थी। मलबों के अंदर दबे लोगों को खोजने के लिए परिजन इधर-उधर भाग रहे थे।
वेनेजुएला में हुए भीषण दर्दनाक हादसे से मौत का अनुमान लगाना बेहद डरावना है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण यानी (USGS) ने बताया कि मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार से लेकर एक लाख लोगों तक का हो सकता है। वेनेजुएला में पिछले 100 से अधिक सालों में आया यह अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप है। अभी के लिए वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने कहा है कि भूकंप में 32 लोगों की मौत की पुष्टि हुई और 700 लोग घायल हुए हैं। लेकिन साथ ही कहा है कि अधिक लोगों के हताहत होने की आशंका है। देश में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।
ये अनुमान (USGS) की पेजर सिस्टम (PAGER) से निकाले जाते हैं। इसका पूरा नाम है, ‘प्रॉम्प्ट असेसमेंट ऑफ ग्लोबल अर्थक्वेक्स फॉर रिस्पॉन्स' यह सिस्टम सबसे पहले भूकंप के आंकड़ों का अध्ययन करके उसके असर और नुकसान का शुरुआती अनुमान लगाता है। इसके बाद यह देखता है कि कितने लोग तेज झटकों वाले इलाकों में रहते हैं। फिर उस देश में पहले आए भूकंपों के आंकड़ों का इस्तेमाल करके मौतों और आर्थिक नुकसान का अनुमान तैयार करता है।
ट्रंप ने जताया दुख
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भीषण त्रासदी पर दुख जताया और कहा कि इस संकट के समय अमेरिका वेनेजएला के साथ खड़ा है। शुरुआती आंकड़ें बहुत डरावने हैं और मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हमने अमेरिकी एजेंसियों को आदेश दे दिया है कि वह राहत बचाव कार्य में वेनेजएला के साथ मिलकर कार्य करें।
