Ind vs Eng: लॉर्ड्स वनडे से पहले इंग्लैंड का बड़ा फैसला, इन दो दिग्गज खिलाड़ियों को कर दिया रिलीज

cricket_uPWdEerJh.jpg

Ind vs Eng Lord’s ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज एक-एक की बराबरी पर है। दोनों टीमों के बीच निर्णायक आखिरी मैच 19 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले इंग्लैंड ने दो खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। अब टॉम बैंटन और लियम डॉसन अपनी राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकेंगे। 

वह 18 जुलाई को होने वाले टी20 ब्लास्ट के फाइनल डे मुकाबले में अपनी-अपनी काउंटी क्लबों की तरफ से खेल सकेंगे, जिसमें लियम डॉसन और टॉम बैंटन का नाम शामिल है। इंग्लैंड ने इन दोनों ही खिलाड़ियों को रिलीज करने के साथ किसी और प्लेयर को उनकी जगह पर शामिल नहीं किया है। भारत और इंग्लैंड के बीच निर्णायक होने वाला आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाना है।

इंग्लैंड ने तीन मैचों की इस वनडे सीरीज के लिए लियम डॉसन और टॉम बैंटन दोनों को अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था। डॉसन को इस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने अहम समय पर 68 रनों की पारी खेलने के अलावा जो रूट के साथ 121 रनों की शानदार साझेदारी की थी। हालांकि, इंग्लैंड को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दूसरे मैच में डॉसन को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया।

Read Also: Cricket: खिलाड़ियों को नई राह दिखाएगा Sports Varsity, पूर्व कप्तान प्रियांक पंचाल ने किया लॉन्च, यह रही पूरी जानकारी

अगर टॉम बैंटन की बात करें तो वह एक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं उनको शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में खेलने का मौका नहीं मिला था, जिसके बाद अब ये दोनों ही खिलाड़ी 18 जुलाई को होने वाले टी20 ब्लास्ट के फाइनल-डे में खेलते हुए दिखेंगे, जिसमें पहला सेमीफाइनल मैच नॉर्थम्प्टनशायर और स्टीलबैक्स के बीच होगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच हैम्पशायर हॉक्स और नॉट्स आउटलॉज के बीच में खेला जाएगा। वहीं सेमीफाइनल मुकाबला इसी दिन शाम को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। 

Read Also: Cricket: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रचेंगे विराट कोहली, गांगुली की कर लेंगे बराबरी, तेंदुलकर का रिकॉर्ड करेंगे ध्वस्त

Read Also: Ind A vs SL A Live Match: सस्ते में निपटे वैभव और प्रभसिमरन, ऋतुराज ने ठोका शतक, भारत की 8 रनों से रोमांचक जीत