झारखंड आंदोलन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज, निशिकांत दुबे बोले- ‘जिन्ना के रूप में राहुल गांधी का जन्म’

dubey_EfCuTSQ4o.jpg

Jharkhand Andolan: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। इस आंदोलन को लेकर अब सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और उनकी तुलना पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना से कर दी। उन्होंने कहा कि जिन्ना का दूसरा जन्म राहुल गांधी के रूप में हुआ है। कांग्रेस नेता देशहित के हर फैसले का विरोध करते हैं।

झारखंड के छात्र आंदोलन को लेकर बीजेपी सांसद ने कहा कि विपक्ष इसका समाधान नहीं चाहता है। नेता प्रतिपक्ष इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच नहीं कराना चाहते हैं क्योंकि सहयोगी दल जेएमएम के कई बड़े नेताओं का नाम परीक्षा अनियमितताओं में आएगा। मुख्य आरोपी धर्मेन्द्र को झारखंड सरकार के एक बड़े अधिकारी के घर से पकड़ा गया था। उन्हें पता है कि अगर निष्पक्ष जांच हुई तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी नाम आएगा। कांग्रेस पार्टी को झारखंड सरकार से अपना समर्थन वापस लेना चाहिए।

कांग्रेस को इस समय यह दिखाने की जरूरत है कि वह छात्रों के साथ खड़ी है और झारखंड सरकार से अपना रास्ता अलग कर लेना चाहिए। दिल्ली के जंतर-मंतर पर जिस तरह से वह मोदी सरकार का विरोध कर रहे थे ठीक उसी तरह से झारखंड की सोरेन सरकार का विरोध करना चाहिए। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि देश में जहां भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध होता है तो राहुल गांधी वह जरूर पहुंच जाते हैं। पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद जिन्ना का जन्म राहुल गांधी के रूप में हो चुका है।

Read Also: Student Protest: आज झारखंड बंद का ऐलान, राजधानी रांची में हाई अलर्ट, सीएम सोरेन की छात्रों से अपील

छात्रों का आंदोलन जारी

बता दें कि, झारखंड में नौकरी के अभ्यर्थियों का आंदोलन बुधवार को 19वें दिन भी जारी है। प्रदर्शनकारी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर पारदर्शिता, कई परीक्षाओं को रद्द करने और पूरे मामले की स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं। छात्रों की प्रमुख मांगों में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना शामिल है। छात्र अनियमितताओं को लेकर लगातार सीबीआई की जांच की मांग कर रहे हैं।

Read Also: Weather 13 August: 16 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, 70 से 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी हवाएं, पढ़िए IMD का पूरा अपडेट

Read Also: मेटा ने कर दिया बड़ा धमाका, अब Facebook, Instagram और Whatsapp चलाने के लिए देने होंगे पैसे, पढ़िए पूरा रिचार्ज प्लान